back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kartik Aaryan Birthday: फ्रस्ट्रेशन से निपटने के लिए कार खरीदते हैं कार्तिक, पेरेंट्स से छिपकर देते थे ऑडिशन

कार्तिक आर्यन कम समय में एक सफल अभिनेता बने हैं। एक्टर को कारों का शौक है और उनके हिसाब से वे फ्रस्ट्रेशन से निपटने के लिए कार खरीदते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जब कोई आउटसाइडर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने आता है तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी का एक उदाहरण है फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन। कार्तिक आर्यन एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने फिल्मों में काफी कम समय के अंदर सफलता हासिल की है। प्यार का पंचनामा से डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने अपनी पहली फिल्म में ही अपने मोनोलॉग से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली।

आज कार्तिक आर्यन का 34वां बर्थडे है। कार्तिक ने अपने पैरेंट्स और दोस्तों से छिपकर फिल्मों में काम किया था। चलिए आज एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके किस्सों के बारे में बताते हैं। 

पहली फिल्म की शूटिंग के बाद भी माता पिता को नहीं बताया  

मध्य प्रदेश के ग्वालिर में जन्में कार्तिक आर्यन इंजीनियरिंग करने मुबंई आए थे। हम में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे की कार्तिक ने मुबंई में जानबूझकर कॉलेज में एडमिशन लिया था ताकि उनका एकटिंग में करियर बनाने का सपना पूरा हो सके।

एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया कि वे कॉलेज के बहाने ऑडिशन देने जाते थें। जब उन्हें प्यार का पंचनामा फिल्म में रोल मिला तब भी एक्टर ने सभी से बात छिपाकर रखी थी और फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी उन्होंने किसी को नहीं बताया क्योंकि उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था। 

कार्तिक की पहली फिल्म रिलीज हुई और फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा तब उन्होंने अपने घर में बताया। पहले उनके पैरेंट्स ने उन्हें डांटा लेकिन बाद में वो खुश हो गए। 

कारों के शौकिन हैं कार्तिक आर्यन 

कार्तिक आर्यन को कारों का शौक है और उनके पास कई सारी कारों का कलेक्शन है। एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से उनके कार खरीदने के शौक के बारे में पूछा गया तो इसपर उन्होंने बताया कि उनके जीवन में एक समय था जब वे गाड़ी नहीं खरीद पाते थे और वे इस बात से इतना फ्रस्ट्रेटेड थे कि उन्होंने फैसला किया कि अपनी सभी ड्रीम कारें खरीदेंगे। इस बात पर डटे रहे कार्तिक आर्यन ने अपनी पहली कार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी। 

फ्रस्ट्रेशन से निपटने के लिए खरीदते हैं कार 

मजाकिया अंदाज में एक्टर ने यह भी बताया कि कई बार फ्रस्ट्रेशन से निपटने के लिए भी वे कार खरीदते हैं। कार्तिक आर्यन के पास रेंज रोवर, मैकलारेन द उरुस जैसी लग्जरी कार हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आए थे। फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिर पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...